नयी किताब प्रकाशन समूह हिंदी साहित्य की समृद्ध परंपरा, नई पीढ़ी के साथ
नयी किताब प्रकाशन समूह, दिल्ली हिंदी साहित्य के प्रकाशन, संरक्षण और प्रसार के लिए समर्पित एक प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थान है। पिछले एक दशक से अधिक समय में हमने अनेक प्रतिष्ठित और समकालीन लेखकों की 1,000 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित की हैं। हमारा उद्देश्य केवल नई पुस्तकों का प्रकाशन करना ही नहीं, बल्कि उन महत्वपूर्ण और मूल्यवान साहित्यिक कृतियों को भी पुनः पाठकों तक पहुँचाना है, जो वर्षों से अनुपलब्ध रही हैं।
हमारी उपलब्धियाँ
हिंदी पुस्तकों का विशाल संग्रह
नयी किताब प्रकाशन समूह के साथ घर बैठे हिंदी साहित्य की उत्कृष्ट पुस्तकों का आनंद लें। हमारे संग्रह में उपन्यास, कहानियाँ, कविताएँ, जीवनियाँ, आलोचना, अनुवाद और साहित्य की अनेक अन्य विधाओं की पुस्तकें उपलब्ध हैं। प्रेमचंद, निराला और तसलीमा नसरीन सहित अनेक प्रतिष्ठित एवं समकालीन लेखकों की रचनाएँ हमारे पुस्तक संग्रह का हिस्सा हैं।
हमारा प्रयास है कि हिंदी साहित्य की श्रेष्ठ पुस्तकें देशभर के पाठकों तक उचित मूल्य पर पहुँचें। हमारी वेबसाइट के माध्यम से आप सीधे प्रकाशक से पुस्तकें खरीद सकते हैं।
हमारे संग्रह में
लेखक, जिनकी रचनाएँ हमारे पास हैं
सीधे प्रकाशक से
बिना किसी बिचौलिये के, सीधे हमारी वेबसाइट से
विशेष छूट
हर पुस्तक उचित मूल्य पर, विशेष छूट के साथ
देशभर में डिलीवरी
इंडिया पोस्ट के माध्यम से हर शहर, हर गाँव तक
ऑनलाइन पेमेंट या COD
ऑनलाइन भुगतान करें या कैश ऑन डिलीवरी चुनें
प्रकाशन से वितरण तक
अपने स्वयं के छापाखाने के माध्यम से हम पुस्तकों की छपाई में उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं। वहीं, अनन्य प्रकाशन के माध्यम से हमारा वितरण नेटवर्क देश-विदेश के अधिकाधिक पाठकों और पुस्तक प्रेमियों तक हिंदी साहित्य पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
प्रकाशन
नई पुस्तकें और वर्षों से अनुपलब्ध रहीं मूल्यवान कृतियाँ
अपना छापाखाना
छपाई में उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता
अनन्य प्रकाशन
देश-विदेश तक फैला वितरण नेटवर्क
हर पाठक तक
पाठकों और पुस्तक प्रेमियों के हाथों में
आपके लिए चुनी गई किताबें
इस डिवाइस पर आपकी देखी गई किताबों के आधार पर