नयी किताब प्रकाशन के बारे में
नयी किताब प्रकाशन दिल्ली का हिंदी साहित्य प्रकाशक है। पिछले एक दशक में हमने कई प्रतिष्ठित लेखकों की 800 से ज़्यादा किताबें प्रकाशित की हैं, और बरसों से अनुपलब्ध महत्वपूर्ण किताबों को फिर से पाठकों तक पहुँचा रहे हैं।
Buy Hindi books online directly from the publisher. Nayee Kitab Prakashan offers 800+ Hindi books: novels, short stories, poetry, biographies, criticism and translations by authors such as Premchand, Nirala and Taslima Nasreen. Every book comes with a discount, and we deliver across India by India Post with cash on delivery or online payment.
अपने छापेखाने की वजह से हम किताबें समय पर और अच्छी गुणवत्ता में छाप पाते हैं। अनन्य प्रकाशन के ज़रिए हम देश-विदेश के पाठकों तक और भी ज़्यादा किताबें पहुँचाते हैं।
हमारी लोकप्रिय किताबों में शिवरानी देवी की प्रेमचंद घर में, प्रदीप सौरभ की ब्लाइंड स्ट्रीट, रामकीर्ति शुक्ल द्वारा अनूदित वर्चस्व और प्रतिरोध, तसलीमा नसरीन की एकला चलो और अख़लाक़ अहान द्वारा अनूदित मेरा जीवन मेरा संघर्ष शामिल हैं।
पाठक अक्सर खोजते हैं
पाठकों के सवाल
अंक कैसे मिलते हैं?
हर ₹100 की ख़रीद पर 2 अंक मिलते हैं। हर अंक आपके अगले ऑर्डर पर ₹1 की छूट के बराबर है।
क्या सदस्यों को अलग से छूट मिलती है?
हाँ। सदस्यों को हर ऑनलाइन ऑर्डर पर 5% अतिरिक्त छूट मिलती है, और सदस्यता बिल्कुल मुफ़्त है।
क्या कैश ऑन डिलीवरी (COD) की सुविधा है?
हाँ। चेकआउट पर कैश ऑन डिलीवरी चुनें, या UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से ऑनलाइन भुगतान करें।
क्या आपकी सभी किताबों की सूची मिल सकती है?
हाँ। इसी पेज से पूरा सूची-पत्र PDF या Excel फ़ाइल में डाउनलोड करें।
जो किताब चाहिए, वह साइट पर नहीं है। क्या करूँ?
किताब और लेखक का नाम भेजें, हम बताएँगे कि क्या हम उसे आपके लिए मँगवा सकते हैं।