Profile Views
1767
Followers
11
Books
2

About Anil Rai

अनिल राय जन्म: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में। शिक्षा : दिल्ली विश्वविद्यालय से एम.ए., एम.फिल., पीएच.डी.। ढाई वर्ष तक दक्षिण एशिया अध्ययन विभाग, पीकिंग विश्वविद्यालय, बीजिंग (चीन) में विजिटिंग प्रोफेसर रहे। दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहम कॉलेज और शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ विजनेस स्टडीज़ की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन रहे। हंसराज कॉलेज, दौलतराम कंलिज, देशबन्धु कॉलेज, गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स (दिल्ली विश्वविद्यालय) की गवर्निंग बॉडी के सदस्य। भारत के कई केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों के अध्ययन मंडल (बोर्ड ऑफ स्टडीज़) के सदस्य। राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्वत परिषद के सदस्य ।हिंदुस्तानी एकेडेमी, प्रयाग, (उत्तरप्रदेश सरकार) से 4 लाख रुपये का 'संत कवीर सम्मान' प्राप्त, अवध संस्कृति सम्मान (गोंडा उत्तर प्रदेश)। निर्गुण काव्य में नारी, आदिकालीन हिन्दी साहित्य : अध्ययन की दिशाएँ, निबंधों की दुनिया शिवपूजन सहाय, चीनी लोक कथाएँ, माओ के देश में, स्त्री के हक में कबीर, पाश्चात्य काव्यशास्त्र कुछ सिद्धांत कुछ वाद इत्यादि पुस्तकों के साथ ही विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में शोध-लेख, समीक्षाएँ, कहानियों और कविताएँ प्रकाशित।

Books by the Author Anil Rai