.jpeg)
लेखक
Dr. Asif Umar
- 1किताबें
- 0फ़ॉलोअर
- 563बार देखा गया
यह पुस्तक 'पूर्वांचल का गाँधी : आलम बदी आज़मी' समाजवादी पार्टी के जाने माने गाँधीवादी वरिष्ठ नेता एवं पाँचवीं बार के विधायक 87 वर्षीय आलम वढी आज़मी के जीवन व कार्यकलाप पर संक्षिप्त रूप से प्रकाश डालती है। आलम वदी आज़मी का जन्म उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले में बिन्दवल नामक गाँव में 16 मार्च, 1936 को हुआ था। इन्होंने आरंभिक शिक्षा गोरखपुर में प्राप्त की। इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। इसके बाद इनकी नियुक्ति 1967 में गोरखपुर के सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर हो गई। स्वतंत्रता आंदोलन के पश्चात भारतीय जननायकों की देश सेवा व समर्पण देखकर आलम बदी साहब के मन में कहीं न कहीं जनसेवा की इच्छा पनप रही थी, उसे पूरा करने के लिए आखिरकार राजनीति में आ गए और फिर गाँधीवादी और समाजवादी विचार को अमूल्य निधि मानते हुए अपनी सादगी और निष्ठाभाव से यह सिद्ध भी कर दिया कि इस दौर में भी मात्र सेवाभाव से राजनीति किस तरह की जाती है। आलम बड़ी आज़मी साहब आज भी पैदल चलते हैं, सरकारी बस में यात्रा कर आज़मगढ़ से लखनऊ विधानसभा जाते हैं। किसी भी प्रकार की अतिरिक्त सरकारी सेवाएँ नहीं लेते। मात्र 1200 रुपए का मोबाइल हाथ में रहता है । पाँच बार विधायक रहने के बाद भी जनसेवा हेतु मंत्री पद लेने से हमेशा इंकार करते रहे। वे आज भी उसी निःस्वार्थ भाव से राजनीति से जुड़े हैं और जनसेवा को अपना जीवन उद्देश्य बनाए हुए हैं।
Dr. Asif Umar की किताबें
₹120 से शुरू, हर किताब पर 20% छूट
इस खोज में कोई किताब नहीं मिलीदूसरा शब्द या दाम चुनकर देखें।
आपकी पसंद के आधार पर
आपके लिए चुनी गई किताबें
इस डिवाइस पर आपकी देखी गई किताबों के आधार पर
किताब नहीं मिल रही?
किताब और लेखक का नाम बताइए, हम बताएँगे कि क्या हम उसे आपके लिए मँगवा सकते हैं।
हमारा पूरा सूची-पत्र
हमारी सभी किताबें एक सूची में। पुस्तकालयों, स्कूलों और पुस्तक विक्रेताओं के लिए उपयोगी।