ऋतु वाष्र्णेय गुप्ता
जन्म 4 फरवरी 1979 वाराणसी में हुआ। प्रारंभ से लेकर इंटर तक की शिक्षा इन्होंने केंद्रीय विद्यालय बी. एच.यू. से प्राप्त की। स्नातक उपाधि महिला महाविद्यालय के हि. वि. वि. से प्रथम श्रेणी में प्राप्त की। स्नातकोत्तर की उपाधि हिंदी विभाग का हि. वि. वि. से प्राप्त की। अपने वैचलर ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की उपाधि मनीपाल विश्वविद्यालय से (दुरुस्थ शिक्षा) प्राप्त की। सन् 2004 अगस्त में यू. पी. स्लेट और जून 2005 में नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की। आपने अपना शोध कार्य यशपाल के उपन्यासों में सामाजिक यथार्थ' पर 2009 में पूर्ण किया।
2009 में पहला काव्य संग्रह 'हाशिये पर भविष्य' प्रकाशित हो चुका है तथा 2010 में आपकी प्रथम पुस्तक विश्वविद्यालय प्रकाशन वाराणसी से 'यशपाल के उपन्यासों में सामाजिक यथार्थ' ।
'अभिव्यक्ति' दूसरा काव्य संग्रह है (प्रकाशन वर्ष 2018) आपके अनेक शोध पूर्ण निबंध, कविताएं, लघु कया, लेख, संस्मरण विभिन्न शोध पत्रिकाओं, समाचार पत्रों में प्रकाशित होते रहते हैं।
लगभग 10 वर्षों से अध्यापन कार्य से जुड़ी हैं इस समय आप किरोड़ीमल महाविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी के पद पर कार्यरत हैं।