सीधे सामग्री पर जाएँ

हर ₹100 की खरीदारी पर 2 अंक पाएँ, 1 अंक = ₹1और जानें

Editor: Madhuresh
लेखक

Editor: Madhuresh

  • 1किताबें
  • 0फ़ॉलोअर
  • 385बार देखा गया
किताबें देखें शेयर करें
10 जनवरी 1939 को बरेली में एक निम्न मध्यवित्त परिवार में जन्म । बरेली कॉलेज, बरेली से अँग्रेजी और हिन्दी में एम.ए., पी.एचडी. नहीं की । कुछ वर्ष अँग्रेजी पढ़ाने के बाद लगभग तीस वर्ष शिवनारायण दास पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, बदायूँ, के हिन्दी विभाग में अध्यापन के वाद 30 जून 1999 को सेवा निवृत्त । लगभग पाँच दशकों से कथा समीक्षा में सक्रिय हिस्सेदारी । शुरू में कुछ लेख अंग्रेजी में भी प्रकाशित । अनेक रचनाओं का विभिन्न भारतीय भाषाओं में अनुवाद । अब स्वतंत्र लेखन ।
प्रकाशित पुस्तकें : आज की हिन्दी कहानी : विचार और प्रतिक्रिया, यशपाल के पत्र, सिलसिला : समकालीन कहानी की पहचान, क्रान्तिकारी यशपाल : समर्पित व्यक्तित्व (सं.), देवकीनन्दन खत्री, सम्प्रति : समकालीन उपन्यास में संवेदना और सरोकार, रांगेय राघव, राहुल का कथा–कर्म, हिन्दी कहानी : पुनर्विचार, नयी कहानी का विकास, शिनाख्त, समय समाज और उपन्यास, मार्क्सवादी जीवन–दृष्टि और रांगेय राघव समेत कोई चालीस पुस्तकों का लेखन । अनेक पुस्तकें प्रकाशन की प्रक्रिया में ।
समय मांजरा सम्मान, जयपुर (2004), गोकुल चंद्र शुक्ल आलोचना पुरस्कार, आचार्य रामचन्द्र शुक्ल शोध संस्थान, वाराणसी (2004), प्रमोद वर्मा आलोचना सम्मान, रायपुर (छ.ग.), (2010) ।
सम्पर्क : 372, छोटी बमनपुरी, बरेली–243003
मोबाइल : 09319838309

Editor: Madhuresh की किताबें

₹280 से शुरू, हर किताब पर 20% छूट

किताब नहीं मिल रही?

किताब और लेखक का नाम बताइए, हम बताएँगे कि क्या हम उसे आपके लिए मँगवा सकते हैं।

हमारा पूरा सूची-पत्र

हमारी सभी किताबें एक सूची में। पुस्तकालयों, स्कूलों और पुस्तक विक्रेताओं के लिए उपयोगी।

हमसे बात करें