
लेखक
Sudhanshu Kumar
- 1किताबें
- 2फ़ॉलोअर
- 309बार देखा गया
बिहार के बेगूसराय में जन्मे सुधांशु कुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। दिल्ली तक पहुँचने की राह उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय एवं हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से होकर तय की। अध्यापन हेतु एक वर्ष पटना विश्वविद्यालय में रहे। अध्ययन, अध्यापन के साथ आलोचना उनकी मनोभूमि है। नवजागरण और स्त्री चेतना के प्रश्नों पर वे गहरी अंतर्दृष्टि के साथ साहित्येतिहास के पुनर्लेखन की माँग करते हैं। सजग तार्किक दृष्टि और ठोस तथ्यों के साथ वे हिंदी की शोध आलोचना में ताज़ा हस्तक्षेप हैं। यह उनकी पहली पुस्तक है जिसके माध्यम से वे नवजागरण के दौर को नए नज़रिए से देखने-परखने की दृष्टि प्रस्तावित करते हैं। अब तक कई स्तरीय पत्र-पत्रिकाओं में उनके शोध आलेख प्रकाशित हो चुके हैं। सम्प्रति वे दिल्ली सरकार में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। जीवन देखना और गुनना उनकी रुचि के क्षेत्र हैं। हिंदी आलोचना के नए तेवर की बानगी के तौर पर उनकी 'नवजागरण, राष्ट्रवाद और स्त्री प्रश्न' शीर्षक पुस्तक को देखा जाना चाहिए।
Sudhanshu Kumar की किताबें
₹525 से शुरू, हर किताब पर 20% छूट
इस खोज में कोई किताब नहीं मिलीदूसरा शब्द या दाम चुनकर देखें।
आपकी पसंद के आधार पर
आपके लिए चुनी गई किताबें
इस डिवाइस पर आपकी देखी गई किताबों के आधार पर
किताब नहीं मिल रही?
किताब और लेखक का नाम बताइए, हम बताएँगे कि क्या हम उसे आपके लिए मँगवा सकते हैं।
हमारा पूरा सूची-पत्र
हमारी सभी किताबें एक सूची में। पुस्तकालय, स्कूल या दुकान के लिए ख़रीद रहे हैं? सीधे थोक सूची बनाकर भेजें, हम थोक दाम बताएँगे।