लेखक
Bharat Ratan Bhargav
- 1किताबें
- 1फ़ॉलोअर
- 1,028बार देखा गया
जन्म 1938 । एम. ए. (हिन्दी) । रॉयल ऐकेडमी ऑफ़ ड्रामेटिक आर्ट्स (लन्दन) तथा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, दिल्ली से नाट्य प्रशिक्षण । बी. बी. सी. (लन्दन) से प्रस्तुति प्रशिक्षण । शास्त्री महाविद्यालय, जयपुर में प्राध्यापक । आकाशवाणी दिल्ली तथा इन्दौर में नाटक विभाग के कार्यक्रम अधिकारी । बी. बी. सी. (लन्दन) में विदेशी सेवा में हिन्दी प्रोड्यूसर । संगीत नाटक अकादेमी नई दिल्ली के उप सचिव (नाटक) पद से सेवा निवृत्त । मूलत: कवि । छठे सातवें दशक में शीर्ष पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशन । महाकवि भास के सभी तेरह नाटकों तथा अन्य अनेक संस्कृत नाटकों के गद्य–पद्य अनुवाद । कावलम नारायण पणिक्कर के पशु गायत्री एवं अन्य सात मलयाली नाटकों का अनुवाद । शास्त्र देखो, शास्त्र सहित दस बाल नाटकों का लेखन । (सभी अप्रकाशित) ।
कालिदास अकादेमी, उज्जैनय आकाशवाणी निदेशालय, भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊय राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुरय साहित्य कला परिषद्, नई दिल्ली आदि संस्थाओं के नामित पदाधिकारी रहे । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, एम.एस. विश्वविद्यालय, नाट्य विभाग, चंडीगड़ विश्वविद्यालय, नाट्य विभाग के अतिथि प्रा/यापक रहे । मॉस्को (रूस), एडिलेड (आस्ट्रेलिया), एडिलेड (जर्मनी), बॉस्टन (अमेरिका) में भारतीय नाट्य पर व्याख्यान एवं परिचर्चाओं में भागीदारी । नाट्यशास्त्रीय विभिन्न पक्षों पर निरन्तर लेखन । नाट्यालोचन की पुस्तक ‘रंग हबीब’ पर हिन्दी अकादमी, नई दिल्ली का विशिष्ट कृति पुरस्कार । राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा कला पुरोधा सम्मान । अन्य प्रकाशित कृतियाँ : ‘दृश्यों की धार’ तथा ‘घिसी चप्पल की कील’ (कविता संग्रह), रंग पणिक्कर (कावलम नारायण पणिक्कर पर एकाग्र), रंग सप्तक (एकांकी संग्रह) ।
सम्प्रति दृष्टि बाधितों के रंगमंच पर केन्द्रित नाट्यकार्य । नेत्रहीनों के लिए तीन नाटकों का लेखन एवं निर्देशन । दृष्टि बाधित बालकों तथा बालिकाओं के लिए नि:शुल्क आवासीय विद्यालय । नाट्यकुलम के संस्थापक सदस्य एवं कुलगुरु ।
सम्पर्क : 9811621323/8209634802.
ई–मेल natyakulam@gmail.com

Bharat Ratan Bhargav की किताबें
₹236 से शुरू, हर किताब पर 20% छूट
इस खोज में कोई किताब नहीं मिलीदूसरा शब्द या दाम चुनकर देखें।
आपकी पसंद के आधार पर
आपके लिए चुनी गई किताबें
इस डिवाइस पर आपकी देखी गई किताबों के आधार पर
किताब नहीं मिल रही?
किताब और लेखक का नाम बताइए, हम बताएँगे कि क्या हम उसे आपके लिए मँगवा सकते हैं।
हमारा पूरा सूची-पत्र
हमारी सभी किताबें एक सूची में। पुस्तकालयों, स्कूलों और पुस्तक विक्रेताओं के लिए उपयोगी।