Devidutt Shukla

Profile Views
120
Followers
0
Books
1

About Devidutt Shukla

देवीदत्त शुक्ल

जन्म : 28 अप्रैल, 1888, बैसवाड़ा-ग्राम-बकसर, जनपद-उन्नाव, (उ.प्र.)।

पिता : पं. कामदाप्रसाद सुकुल ।

शिक्षा : मौरावाँ (उन्नाव)-प्रारम्भिक शिक्षा, काशी-उच्च शिक्षा ।

आजीविका : ट्रैफिक-सुपरिटेण्डेण्ट एवं पुलिस कार्यालय काशी, अध्यापन बरहज (गोरखपुर) एवं महा-समुद्र (छत्तीसगढ़)।

लेखन : 1910 से प्रारम्भ। प्रयाग-आगमन 1919 (पुराना कटरा, प्रयाग)।

सम्पादक : शिशु-मासिक 'वाल-सखा' (1919 से 1925 तक), 'सरस्वती' (1921 से 1946 तक),

सहायक प्रधान सम्पादक। इसके साथ ही 'मदारी', 'अभ्युदय', 'कान्यकुब्ज' आदि पत्र-पत्रिकाओं में नियमित/सामयिक लेखन। 'चण्डी' पत्रिका का सूत्रपात प्रयाग में 1942 के कुम्भ-पर्व पर।

1946 में अथक परिश्रम के कारण नेत्रों की ज्योति जाती रही, फलस्वरूप 'सरस्वती' सम्पादक से अवकाश ले लिया। उनकी समर्पित सेवाओं को देखते हुए इण्डियन-प्रेस द्वारा आचार्य द्विवेदी जी की भाँति 50 रुपये की मासिक पेंशन प्रदान की गई।

प्रमुख रचनाएँ : सम्पादक के पचीस वर्ष, कुछ खरी-खरी, अवध के गदर का इतिहास, स्वाधीनता के पुजारी, क्रान्तिकारी, एक आत्मकथा, जापान का हाल, काल-रात्रि, एकादशी, जादूगरनी, पंचशती, बाल-गोपाल, पकौड़ीवाली, बाल-कविता-माला, द्विवेदी काव्य-माला, बाल द्विवेदी, भट्ट-निवन्धावली, महाभारत मीमांसा, प्राचीन भारत में जन-तन्त्र, मध्यप्रदेश का इतिहास, विचित्र निवन्ध, आर्यों का मूल देश इत्यादि ।

आध्यात्मिक रचनाएँ: वाग-मार्ग, दुर्गा सप्तशती (शब्दशः पद्यानुवाद), हिन्दुओं की पोथी, चक्र-पूजा के उपाय, धर्म-मार्ग पर, साधक का संवाद, मन्त्र सिद्धि के उपाय, चण्डिका-माहात्म्य, शाक्त-धर्म क्या है, विनय-सुधा, कौल-कीर्तन, मानस-पूजन इत्यादि ।

निधन: 20 गई, 1971-'चण्डी' कार्यालय, अलोपीबाग, प्रयाग।

Books by the Author Devidutt Shukla