Dr. Ramsharan Gaur
About Dr. Ramsharan Gaur
डॉ. रामशरण गौड़
28 जुलाई 1942 को अलीगढ़ जिले के एक गाँव में जन्मे डॉ. रामशरण गौड़ ने हिन्दी और समाजशास्त्र से एमए करने के पश्चात् हिन्दी साहित्य से पी-एच.डी. की। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग में अनेक पदों पर कार्य कर चुके डॉ. गौड़ 'दिल्ली समाज कल्याण सलाहकार बोर्ड' के सदस्य भी रहे हैं। 9 वर्ष तक हिन्दी अकादमी दिल्ली के सचिव रहते हुए अकादमी की पत्रिका इन्द्रप्रस्थ भारती का सम्पादन किया। हिन्दी अकादमी के सचिव पद से सेवानिवृत्ति के पश्चात् उन्होंने संस्कृति मन्त्रालय (भारत सरकार) के अन्तर्गत वरिष्ठ अध्येता के रूप में 'आधुनिक गीतिकाव्य में जीवनमूल्य' विषय पर विशेष शोध कार्य किया। वे 'दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार' बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे। डॉ. रामशरण गौड़ स्वतन्त्र लेखन के अलावा वे कई स्वयंसेवी, समाजसेवी व साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। उनकी विभिन्न विषयों पर अब तक दर्जनों पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें हिन्दी भाषा और साहित्य की सेवा के लिए तमिलनाडु हिन्दी अकादमी, केरल हिन्दी अकादमी सहित कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया।
Books by the Author Dr. Ramsharan Gaur
-
Bhartiya Lok Mein Krishan
Rs. 350.00 -20% OFF Rs. 280