Ed. Mahesh Prajapati
About Ed. Mahesh Prajapati
महेश प्रजापति का जन्म 14 मार्च 1971 को उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जनपद में हुआ। फुले अंबेडकरी विचारधारा से ओतप्रोत वह समतामूलक समाज के निर्माण हेतु सतत संघर्षशील हैं। इस हेतु सन्तराम बी.ए. फाउण्डेशन नामक एक सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था भी चलाते हैं।
हिन्दी साहित्य में पी-एच डी. और पेशे से शिक्षक डा. महेश प्रजापति की रुचि कविता व कहानी लेखन के साथ-साथ 'शिक्षण में नवाचार' में भी रही है। इसके लिए वह अपने विद्यार्थियों को लगातार प्रेरित-प्रोत्साहित करते रहे हैं। पाठ्यक्रम में सम्मिलित साहित्यकारों से विद्यार्थियों का संवाद कराने में उनकी विशेष रुचि रही है।
उनका एक कहानी संग्रह (दुपहरिया के फूल) तथा एक कथेतर पुस्तक (सन्तराम बी ए प्रतिनिधि विचार) प्रकाशित हो चुकी है। एक कविता व कहानी संग्रह शीघ्र प्रकाश्य ।
पुनर्जागरणकालीन सुप्रसिद्ध समाज-सुधारक सन्तराम बी.ए. साहित्य के अध्ययेता डा. महेश प्रजापति पिछले एक दशक से उनके लुप्तप्राय ग्रंथों की खोजबीन और पुनः प्रकाशन के काम में लगे हैं। इस प्रयास में सन्तराम बी.ए. की आत्मकथा,
मेरे जीवन के अनुभव तथा उनकी प्रसिद्ध पुस्तक-हमारा समाज प्रकाशित कर चुके
Books by the Author Ed. Mahesh Prajapati
-
Yugantar- Sanchayan ( Khand 1-4)
Rs. 4000.00 -20% OFF Rs. 3200