सीधे सामग्री पर जाएँ

हर ₹100 की खरीदारी पर 2 अंक पाएँ, 1 अंक = ₹1और जानें

Editor: Vinod Tiwari
लेखक

Editor: Vinod Tiwari

  • 1किताबें
  • 1फ़ॉलोअर
  • 870बार देखा गया
किताबें देखें शेयर करें
जन्म : 23 मार्च 1973 को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक निम्न–मध्यवर्गीय परिवार में ।
शिक्षा : प्रारंभिक शिक्षा गाँव और देवरिया में । बी.ए., एम.ए. और डी. फिल. इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद से ।
अध्यापन : इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद, महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी । अंकारा विश्वविद्यालय, अंकारा (तुर्की) में दो वर्षों के लिए विजिटिंग प्रोफ़ेसर ।
अभी दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली के हिंदी विभाग (उत्तरी परिसर) में ।
प्रकाशित रचनाएँ :
आलोचना : परम्परा, सर्जन और उपन्यास (2004), नयी सदी की दहलीज पर (2011), विजयदेव नारायण साही (साहित्य एकेडेमी के लिए मोनोग्राफ –2011) और आलोचना की पक्षधरता (2020)
यात्रा–डायरी व सांस्कृतिक आलोचना : नाज़िम हिकमत के देश में (2018)
संपादन : निबंध : विचार–रचना (2010), आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के श्रेष्ठ निबंध (2010), आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी के श्रेष्ठ निबंध (2016), कथालोचना : दृश्य–परिदृश्य (2016), हिन्दी उपन्यास : कला और सिद्धांत– 1, 2 (2016), आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी के श्रेष्ठ निबंध (2018), राष्ट्रवाद और गोरा (2020)
‘बहुवचन’ (महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा की आलोचना पत्रिका) के दो अंकों का सम्पादन ।
हिन्दी जनक्षेत्र में बहुचर्चित और स्वीकृत पत्रिका ‘पक्षधर’ का सम्पादन–प्रकाशन कर रहे हैं ।
सम्मान : आलोचना के लिए देश भर में प्रतिष्ठित ‘देवीशंकर अवस्थी आलोचना सम्मान’ (2013) ।
कथालोचना के लिए ‘वनमाली कथालोचना सम्मान’ (2016) ।
सम्पर्क : (कार्यालय) – हिंदी विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली–110007
(आवास) – ब्–4/604, ऑलिव काउंटी, सेक्टर–5, वसुंधरा, गाज़ियाबाद–201012

Editor: Vinod Tiwari की किताबें

₹156 से शुरू, हर किताब पर 20% छूट

किताब नहीं मिल रही?

किताब और लेखक का नाम बताइए, हम बताएँगे कि क्या हम उसे आपके लिए मँगवा सकते हैं।

हमारा पूरा सूची-पत्र

हमारी सभी किताबें एक सूची में। पुस्तकालयों, स्कूलों और पुस्तक विक्रेताओं के लिए उपयोगी।

हमसे बात करें