Harish Kumar Sharma

Profile Views
175
Followers
0
Books
1

About Harish Kumar Sharma

1 जुलाई, सन 1971 को उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के पराबहाउद्दीनपुर गाँव में जन्म। म. ज्यो. फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली से हिन्दी विषय में एम. ए., पी-एच.डी.। लगभग 21 वर्षों तक अरुणाचल प्रदेश में उच्चतर स्तर पर हिन्दी-अध्यापन। राजीव गांधी (केन्द्रीय) विश्वविद्यालय, ईटानगर में कार्यरत रहते हुए वहाँ तीन-तीन वर्ष हिन्दी विभागाध्यक्ष तथा भाषा संकायाध्यक्ष का दायित्व पूर्ण करने के साथ ही कार्य परिषद, विद्या परिषद, प्रथम कोर्ट, शोध समिति, पाठ्यक्रम समिति, राजभाषा कार्यान्वयन समिति, चयन समिति, निरीक्षण समिति इत्यादि के सदस्य/अध्यक्ष के रूप में कार्यानुभव। अक्टूबर, 2020 से सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु के हिन्दी विभाग में आचार्य पद पर कार्यरत। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में हिन्दी विभागाध्यक्ष, छात्र-कल्याण अधिष्ठाता, कला संकाय अधिष्ठाता, शोध निदेशक, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के नोडल अधिकारी, सांस्कृतिक समिति के संयोजक, शोध पात्रता परीक्षा समन्वयक जैसे महत्त्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वाह। राजीव गांधी विश्वविद्यालय, ईटानगर तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु के अतिरिक्त सिक्किम विश्वविद्यालय, गंगटोकः पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय (NEHU), शिलांग; तथा अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या की हिन्दी पाठ्यक्रम समितियों के अध्यक्ष सदस्य के रूप में सहयोग। अब तक सात पुस्तकें- 'तुलसी-साहित्य का आधुनिक सन्दर्भ'; 'भाषा, संस्कृति और साहित्य'; 'फणीश्वरनाथ रेणु के उपन्यासों में लोक-संस्कृति'; 'राष्ट्रीय स्मृति, संस्कृति और भाषा'; 'अरुणाचल प्रदेश की लोककथाएँ'; 'देश की हिन्दी' तथा 'याद करें कुर्वानी' प्रकाशित तथा 'राष्ट्रीय अस्मिता एवं पूर्वोत्तर का साहित्य'; 'भक्ति-साहित्य का मानवीय परिप्रेक्ष्य' प्रकाशनाधीन । राष्ट्रीय/अन्तरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न पत्रिकाओं, यथा- 'समकालीन भारतीय साहित्य'; 'अक्षरा'; 'भाषा'; 'साहित्य अमृत'; 'साक्षात्कार'; 'चौमासा'; 'आजकल'; 'वीणा'; 'संस्कृति'; 'ज्ञान गरिमा सिन्धु'; 'हिन्दी अनुशीलन'; 'संकल्य'; साहित्य भारती'; 'अरुण प्रभा'; 'तुलसी मानस भारती'; 'साहित्य सेतु' आदि में डेढ़ सौ से अधिक सृजनात्मक एवं आलोचनात्मक रचनाएँ प्रकाशित । राष्ट्रीय/अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठियों, पुनश्चर्या पाठ्यक्रमों तथा अन्य विविध आयोजनों में सौ से अधिक व्याख्यान प्रस्तुत । 'अरुण प्रभा', 'अरुणागम' (शोध पत्रिकाए) तथा 'उत्कर्ष' (दीक्षान्त स्मारिका) के अनेक अंकों का सम्पादन। हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयागराज के सम्मेलन सम्मान; विहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन, पटना के साहित्य सम्मेलन शताब्दी सम्मान; साहित्य मण्डल, श्रीनाथद्वारा (राजस्थान) के श्री मोतीलाल राठी स्मृति सम्मान; सूर्या संस्थान, नोएडा के सूर्या अन्तर्भारती भाषा सम्मान-2017, श्रीतुलसी जन्मभूमि न्यास और सनातन धर्म परिषद्, राजापुर सूकरखेत, गोण्डा के तुलसी विश्व सम्मान जैसे अनेक सम्मान प्राप्त ।

वर्तमान पता आचार्य-हिन्दी विभाग, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश-272202,

मो. 7983809664, ई-मेल: hksgpn@gmail.com

Books by the Author Harish Kumar Sharma