Jayshree Purwar

Profile Views
48
Followers
0
Books
1

About Jayshree Purwar

राजनीति विज्ञान में एम.ए. (स्वर्ण पदक प्राप्त), पी-एच. डी., डी. लिट् । 40 दशकों से अधिक समय तक राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के पद पर कार्य।

मौलिक पुस्तक 'साम्यवाद को चुनौतियाँ' गूगल बुक्स में उपलब्ध। अमेरिका ओ अमेरिका (भाग-1), 'सपनों का शहर सैन फ्रान्सिस्को' (भाग-2), 'शहरों को खोजते कुदरत को गुनते'। मौलिक लेखन के साथ ही अंग्रेजी एवं बांग्ला से हिंदी में और हिंदी से बांग्ला में अनेक लेख, कहानी एवं कविताओं का अनुवाद प्रतिष्ठितं पत्रिकाओं में प्रकाशित।

अनुवादित पुस्तकें : पॉलिन कोहलर (आत्मकया),

शंख घोष, विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, जय गोस्वामी, सुबोध सरकार, अनुराधा महापात्र, सुनील गंगोपाध्याय रवीन्द्रनाथ ठाकुर 'मधुशाला' (हरिवंशराय बच्चन) का बांग्ला अनुवाद (विमोचन की प्रत्याशा में) आदि के कविता संकलन। तसलीमा नसरीन की कविताओं का संकलन प्रकाशनाधीन ।

कुछ वर्षों तक नव अंकुर हिंदी मासिक पत्रिका का सफल सम्पादन। 'कल्याणी' संस्थान की अध्यक्ष के रूप में 1986 से सामाजिक कार्यों में सक्रिय। बाटिक चित्रकला में पारंगत ।

पुरस्कार : 1987 में लेखन, सम्पादन एवं सामाजिक कार्यों के लिए भारतीय जेसीज़ 'देश के दस विशिष्ट युवा पुरस्कार'। 1996 में सम्पूर्ण साक्षरता अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए उ.प्र. सरकार द्वारा पुरस्कृत। 2013 में अनुवाद कार्य के लिए द्वारा 'राष्ट्रीय एकीकरण अलंकरण' सम्मान। 2023 में 'सपनों का शहर सैन फ्रान्सिस्को' के लिए उ.प्र. हिंदी संस्थान से सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' पुरस्कार। 2024 भारतीय अनुवाद परिषद द्वारा द्विवागीश पुरस्कार। 2024 हिन्दी अकादमी द्वारा अनुवाद सम्मान ।

Books by the Author Jayshree Purwar