Jitendra Shrivastava

Profile Views
0
Followers
0
Books
1

About Jitendra Shrivastava

देवरिया (उत्तर प्रदेश) में जन्मे और जे.एन.यू., नई दिल्ली से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले प्रतिष्ठित कवि-आलोचक जितेन्द्र श्रीवास्तव इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के मानविकी विद्यापीठ में हिंदी के प्रोफेसर हैं।

हिन्दी के साथ-साथ भोजपुरी में भी लेखन प्रकाशन। कविता की चौदह पुस्तकें प्रकाशित; तेरे खुशबू में भरे ख़त (कहानी) भारतीय समाज, राष्ट्रवाद और प्रेमचंद, शब्दों में समय, आलोचना का मानुष-मर्म, सर्जक का स्वप्न, विचारधारा, नए विमर्श और समकालीन कविता, उपन्यास की परिधि, रचना का जीवद्रव्य, कहानी का क्षितिज, कविता का घनत्व, आस्था और विवेक, आलोचना के नए क्षितिज (आलोचना) ।

कविता के लिए 'भारत भूषण अग्रवाल सम्मान' और आलोचना के लिए 'देवीशंकर अवस्थी सम्मान', हिन्दी अकादमी दिल्ली का 'कृति सम्मान', उ.प्र. हिन्दी संस्थान का 'रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार' तथा 'विजयदेव नारायण साही पुरस्कार', भारतीय भाषा परिषद्, कोलकाता का 'युवा पुरस्कार', 'डॉ. रामविलास शर्मा आलोचना सम्मान', 'परम्परा ऋतुराज सम्मान', गोपालकृष्ण रथ स्मृति सम्मान, स्पंदन कृति सम्मान और किफलक यापनचित्र नेशनल पोएट्री अवार्ड (कोलकाता) ग्रहण कर चुके हैं।

संपर्क : हिन्दी संकाय, मानविकी विद्यापीठ, इग्नू, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली- 68 मोवाइल : 09818913798 ई-मेल:

jitendra82003@gmail.com

Books by the Author Jitendra Shrivastava