सीधे सामग्री पर जाएँ

हर ₹100 की खरीदारी पर 2 अंक पाएँ, 1 अंक = ₹1और जानें

Jyotish Joshi
लेखक

Jyotish Joshi

  • 3किताबें
  • 0फ़ॉलोअर
  • 893बार देखा गया
किताबें देखें शेयर करें
ज्योतिष जोशी
जन्म : 6 अप्रैल, 1965; बिहार के गोपालगंज जिले के एक गाँव धर्मगता में।
शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी) दिल्ली विश्वविद्यालय तवा एम.फिल., पी-एच.डी. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली से।
साहित्य, कला, संस्कृति के सर्वमान्य आलोचक के रूप में प्रतिष्ठित डॉ. जोशी ने आलोचना को कई स्तरों पर समृद्ध किया है। साहित्य इनकी आलोचना का केन्द्रीय क्षेत्र है, पर कला तथा नाटक-रंगमंच सहित संस्कृति के दूसरे क्षेत्रों पर इन्होंने मनोयोग से काम किया है। अपनी प्रवहमान भाषा तया विवेचन की तार्किक पद्धति के कारण प्रसिद्ध इस आलोचक ने जहाँ आलोचना को सहज-स्वीकार्य बनाया है, वहीं उसे मानवीय और सभ्यता-विमर्श का अनुशासन भी दिया। इनकी मौलिक पुस्तकें हैं-जैनेन्द्र और नैतिकता, आलोचना की छवियाँ, उपन्यास की समकालीनता, पुरखों का पक्ष, संस्कृति विचार, विमर्श और विवेचना, साहित्यिक पत्रकारिता, भारतीय कला के हस्ताक्षर, आधुनिक भारतीय कला, रूपंकर, कृति-आकृति, रंग विमर्श, नेमिचन्द्र जैन, शमशेर का अर्थ, आलोचना का समय, समय और साहित्य तथा दृश्यान्तर। इनकी सम्पादित पुस्तकें हैं-सम्यक, जैनेन्द्र संचयिता, विधा की उपलब्धि त्यागपत्र, कलाकार निर्देशिका, कला विचार, कला परंपरा, कता पद्धति, प्रतीक आत्मक (दो खंड), सृजनात्मकता के आयाम उदय प्रकाश, रवीन्द्र नाथ घर और बाहर तया केदारनाथ अग्रवाल रचना संचयन ।
डॉ. जोशी को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विहार राष्ट्रभाषा परिषद्, पटना का साहित्य सेवा सम्मान, संस्कृति विभाग, विहार सरकार का दिनकर सम्मान, गृह जनपद का गोपालगंज गौरव सम्मान, हिन्दी अकादमी, दिल्ली का साहित्यिक कृति सम्मान, आलोचना में उत्कृष्ट योगदान के लिए देवीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान, स्पन्दन आलोचना सम्मान, प्रमोद वर्मा सम्मान और आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी सम्मान पा चुके डॉ. जोशी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, संगीत नाटक अकादेमी, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, दिल्ली, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल तया इंडिया फाउंडेशन फॉर द आर्ट्स, दंगलीर की शिक्षावृत्तियों भी मिल चुकी है।

Jyotish Joshi की किताबें

₹281.25 से शुरू, हर किताब पर 20% छूट

किताब नहीं मिल रही?

किताब और लेखक का नाम बताइए, हम बताएँगे कि क्या हम उसे आपके लिए मँगवा सकते हैं।

हमारा पूरा सूची-पत्र

हमारी सभी किताबें एक सूची में। पुस्तकालय, स्कूल या दुकान के लिए ख़रीद रहे हैं? सीधे थोक सूची बनाकर भेजें, हम थोक दाम बताएँगे।

हमसे बात करें