Pankaj Chaturvedi

Profile Views
69
Followers
0
Books
1

About Pankaj Chaturvedi

पंकज चतुर्वेदी मूल रूप से पत्रकार हैं, सारे देश मे घूमते हैं और पानी व पर्यावरण जैसे विषयों पर देशभर के अखबारों, पत्रिकाओं में बीस हज़ार से ज़्यादा आलेख लिख चुके हैं। बच्चों के लिए कई पुस्तकें लिखीं और अनूदित की हैं। पेंगुइन स्वदेश से प्रकाशित "जवाहर लाल हाज़िर हो" और "मेरे भगत सिंह" के अलावा क्या मुसलमान ऐसे होते हैं?, दफन होते दरिया, धरती को बचाओ, डूबते उतरते शहर, जल माँगता जीवन, समय के सवाल, लोक, आस्था और पर्यावरण, समाज के सवाल, लहरों में जहर जैसी पुस्तकें चर्चित रही हैं। मध्य प्रदेश आंचलिक पत्रकार संघ द्वारा वर्ष 1991 का माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता पुरस्कार, षष्ठम विश्व पर्यावरण महासम्मेलन, 1997 में 'राष्ट्रीय पर्यावरण सेवा सम्मान, एनसीईआरटी के लिए तैयार ऑडियो कार्यक्रम को वर्ष 2008 में श्रेष्ठ पुरस्कार, बाल साहित्य के लिए डॉ. हरिकृष्ण देवसरे पुरस्कार (2016), महावीर प्रसाद द्विवेदी पर्यावरण सम्मान (2017), उत्तर प्रदेश सरकार का सूर सम्मान, भारत सरकार के पर्यावरण तथा वन मंत्रालय का मेदीनी पुरस्कार आदि से सम्मानित हो चुके पंकज आकाशवाणी, दूरदर्शन व कई टीवी चैनलों पर कई कार्यक्रमों में विशेषज्ञ के रूप में शामिल होते हैं।

संप्रति : www.indiaclimatechange.com
के संपादक

संपर्क: pc7001010@gmail.com

Books by the Author Pankaj Chaturvedi