Prabhu nath Singh ' Azmi '
About Prabhu nath Singh ' Azmi '
प्रभुनाथ सिंह 'आज़मी'
जन्म : 18 जुलाई, 1951
स्थान : पूर्वी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद का छोटा-सा गाँव पिचरी
शिक्षा : समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर
लेखन : लेखन की कई विधाओं यथा कहानी, समीक्षा, संस्मरण, आलेख, फिल्म-पटकथा इत्यादि में लेखन। एक कथा संग्रह 'आसमान साफ है' तथा 'रात पार की बत्तियाँ' प्रकाशित। कहानी 'हथेलियों के बाहर' को 'साप्ताहिक हिन्दुस्तान कहानी प्रतियोगिता-1980' का प्रथम पुरस्कार। देश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में अब तक लगभग 45 कहानियाँ प्रकाशित । ज्ञानरंजन की कहानी 'फेस के इधर और उधर' पर निर्मित फिल्म की पटकथा के लेखन के साथ-साथ करीब 30 वृत्तचित्रों की पटकथाओं का लेखन। एक धारावाहिक 'धूमधाम' की 13 कड़ियों का लेखन एवं निदेशन । रेडियो/दूरदर्शन के विभिन्न आयोजनों में महत्त्वपूर्ण भागीदारी। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में मीडिया समीक्षा पर नियमित कॉलम लेखन का लंबा सिलसिला। सिनेमा पर लेख तथा समीक्षाओं का मध्य प्रदेश फिल्म विकास निगम की पत्रिका 'पटकथा' के साथ-साथ चर्चित पत्रिका 'पहल' में लेखन ।
निधन: 11 फरवरी 2012
Books by the Author Prabhu nath Singh ' Azmi '
-
Patkatha Lekhan
Rs. 550.00 -20% OFF Rs. 440