सीधे सामग्री पर जाएँ

हर ₹100 की खरीदारी पर 2 अंक पाएँ, 1 अंक = ₹1और जानें

Sameer kumar Pathak
लेखक

Sameer kumar Pathak

  • 1किताबें
  • 1फ़ॉलोअर
  • 678बार देखा गया
किताबें देखें शेयर करें
समीर कुमार पाठक : भोजपुरी अंचल (वर्तमान जिला बक्सर) के कुसुरूपा गाँव में जन्म (1982)। प्रारंभिक शिक्षा अपने गाँव व उसके आसपास। बी.ए. (2002), एम.ए. (2004) हिन्दी विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से। हिन्दू विश्वविद्यालय में प्रो. अवधेश प्रधान का साहचर्य सान्निध्य और उनकी प्रेरणा से नवजागरण विमर्श में दिलचस्पी। कुछ दिन प्रो. अवधेश प्रधान के निर्देशन में शोध कार्य फिर डॉ. वीरेन डंगवाल के निर्देशन में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली से पीएच.डी. (2010) उपाधि। वर्तमान साहित्य, कथाक्रम, दस्तावेज, अमर उजाला, सवेद, आजकल, तद्भव, साखी और पाखी में आलेख-टिप्पणियों प्रकाशित। उ.प्र. हिन्दी संस्थान, लखनऊ से बालकृष्ण भट्ट पर मोनोग्राफ प्रकाशित (2012)। नवजागरण के आसंग में मदनमोहन मालवीय के राजनीतिक लेख व संपादकीय टिप्पणियों का 'मदनमोहन मालवीय विचार यात्रा' नाम से नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली से संकलन प्रकाशित (2013)। बालकृष्ण भट्ट रचनावली का संपादन, अनामिका प्रकाशन, नई दिल्ली से चार खण्डों में प्रकाशित (2015)। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, रमेशचन्द्र दत्त, रामप्रसाद बिस्मिल के दस्तावेजों के संकलन संपादन में सक्रिय। रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली से सम्बद्ध गाँधी फैज-ए-आम कॉलेज, शाहजहाँपुर में पांच साल तक अध्यापन कार्य। सम्प्रति काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से संबद्ध डी.ए.वी. पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, वाराणसी में अध्यापन-कार्य। सहायक प्रोफेसर (हिन्दी विभाग) डी.ए.वी. पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, वाराणसी-221 001,

Sameer kumar Pathak की किताबें

₹200 से शुरू, हर किताब पर 20% छूट

किताब नहीं मिल रही?

किताब और लेखक का नाम बताइए, हम बताएँगे कि क्या हम उसे आपके लिए मँगवा सकते हैं।

हमारा पूरा सूची-पत्र

हमारी सभी किताबें एक सूची में। पुस्तकालयों, स्कूलों और पुस्तक विक्रेताओं के लिए उपयोगी।

हमसे बात करें