Susmeeta Sahi Shrivastava
About Susmeeta Sahi Shrivastava
सुस्मिता साही श्रीवास्तव
सुस्मिता साही श्रीवास्तव का जन्म इलाहाबाद में 10.10.1964 को हुआ था। हिंदी के प्रबुद्ध कवि-आलोचक-विचारक विजय देव नारायण साही जी एवं विदुषी माता श्रीमती कंचनलता साही की पुत्री होने के कारण शुरुआत से ही विशुद्ध साहित्यिक माहौल में पली-बढ़ीं ।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर अध्ययन अंग्रेज़ी साहित्य में करने के पश्चात सिविल सर्विसेज़ की परीक्षा में सफलता हासिल की, और 1989 में भारतीय रेल में अधिकारी बनीं। वर्ष 2016 में उन्होंने रेलवे से ऐच्छिक सेवा निवृत्ति ले ली।
अंग्रेज़ी में उनकी कवितायें कहानियाँ पत्रिकाओं में छपती रही हैं। सुस्मिता साही श्रीवास्तव ने साही जी के सम्पूर्ण कृतित्व का गहरा अध्ययन किया है, और उनके लेखन के विभिन्न पहलुओं को तरतीबवार ढंग से पाठकों के समक्ष दोबारा ला रही हैं।
रंगमंच में सुस्मिता अभिनेत्री हैं, और आजकल मुंबई व जयपुर में 'गन्धर्व थिएटर' नामक रंगमंच ग्रुप से जुड़ी हुई हैं।
Books by the Author Susmeeta Sahi Shrivastava
-
75 Kavitayen : Vijay Deo Narayain Sahi
Rs. 175.00 -20% OFF Rs. 140