• New product

Jungle Book ( Mogli ki Rochak Kahani )

(0.00) 0 Review(s) 
2025
9789348650474

Select Book Type

Earn 3 reward points on purchase of this book.
In stock

घने जंगल में लंबे और विशाल पेड़। पेड़ों पर लिपटी लताएँ, मानो कह रही हों कि हम एक दूजे के लिए बनी हैं, और ऐसे माहौल में कोई छोटा बच्चा खो जाए और उसका लालन-पालन जंगली जानवर करें तो कैसा लगेगा। अरे भाई सुनने में ही इतना अच्छा लग रहा है तो फिर ऐसी कहानी पढ़ोगे तो सोचो वह कितनी अच्छी लगेगी। मोगली की कहानी कुछ ऐसी ही है। जंगल बुक पुस्तक में दी गई है मोगली की कहानी। 'जंगल बुक' कहानी अंग्रेजी लेखक रूडयार्ड किपलिंग की कहानियों का संग्रह है। मोगली की कहानी जंगल में भटक रहे एक छोटे लड़के के बारे में है। भेड़ियों के परिवार ने छोटे लड़के को गोद लिया और उसका नाम मोगली रखा। भेड़िया परिवार ने बच्चे को अपने बच्चे की तरह पाला। मोगली के गांव पर क्रूर बाघ शेर खान ने हमला किया और वह मुसीबत में कहीं खो गया और जंगल में भाग गया। वहाँ, मोगली की मुलाकात बुद्धिमान भालू 'बालू', काला तेंदुआ 'बघीरा' और उसके बाकी जानवर दोस्तों से हुई और उन्होंने एक के बाद एक कई रोमांच का सामना किया। अंत में, मोगली ने इंसानों को देखा लेकिन उसने उनसे दूर रहने और जंगल में बालू, बघीरा और अपने बाकी जानवर दोस्तों के साथ रहने का फैसला किया। मोगली ने जंगल में खुद की देखभाल करनी सीखी, लेकिन उसका दोस्त काला बघीरा हमेशा पास में ही रहता था। वह हमेशा छोटे लड़के मोगली की रक्षा के लिए तैयार रहता था। मोगली भेड़ियों के झुंड का हिस्सा बन गया और बूढ़े भालू और काले तेंदुआ बघीरा ने उसे जंगल के कानून सिखाए। जंगल में मोगली का सबसे खतरनाक दुश्मन शेर खान था। वह जंगल में आदमखोर बाघ था और जंगल में रहने वाले इंसान बनने से पहले मानव-शावक मोगली को मारना चाहता था।

You might also like

Reviews

No Reviews found.