- New product
प्रत्येक 100 रुपये की खरीदारी पर 2 अंक अर्जित करें | 1 अंक= Rs. 1
Manorma
यह जादूगरनी मनोरमा बंगभाषा की 'मनोरमा' का अनुवाद मात्र है। कामरूप देशवासिनी जुमेलिया की अद्भुत पैशाचिक लीला का इसमें ऐसा वर्णन है जिसको पढ़कर लोग दाँतों उँगली दबायेंगे। इसके पढ़ने वाले यह भी जानेंगे कि कामरूप देश की स्त्रियों में कितना साहस और कैसा अमानुषिक पराक्रम होता है। इस अमानुषिक साहस और पराक्रम भरे हृदय में जब प्रेम विकास होता है तब वह वांछनीय प्रेम भी कितना भयानक, कितना आवेगमय, कैसा दिग्विदिक ज्ञान शून्य हो उठता है और उस पैशाचिक प्रेम के लिए अतृप्त लालसा से प्रेमोन्मादिनी होकर वह स्त्रियाँ कैसे कैसे भयानक कार्य कर डालती हैं इसमें उसका बहुत कुछ परिचय मिलेगा। पुस्तक के पढ़ने वाले एक ही रात में एक हत्यारिणी के हाथ से पाँच गुप्त नर-नारी हत्या का हाल जानेंगे।
You might also like
Reviews
No Reviews found.