• New product

Nirala : Ram Ki Shakti-Puja

(0.00) 0 Review(s) 
2026
9789347602184

Select Book Type

Earn 2 reward points on purchase of this book.
In stock

सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' आधुनिक हिन्दी काव्य के सशक्त हस्ताक्षर हैं और उनकी प्रतिनिधि काव्य-रचना है : 'राम की शक्ति-पूजा'। यह कालजयी रचना महाकवि निराला जी के महाप्राणत्व का उद्घोष है। इसमें कोई दो राय नहीं कि इस लम्बी कविता से गुजरे बिना 'निराला-साहित्य- अध्ययन' पूरा नहीं होता। इस उदात्त रचना का सबसे महत्त्वपूर्ण पक्ष कवि के आत्म-साक्षात्कार का है-विकट सामाजिक जीवन-संघर्ष व मानसिक संशय के बीच कवि अपनी रचनात्मक क्षमता एवं साहित्यिक स्वीकृति की तलाश करता है : धिक् जीवन को जो पाता ही आया विरोध, धिक् साधन, जिसके लिए सदा ही किया शोध !' इस प्रकार 'राम की शक्ति-पूजा' साधना की गौरवशाली परम्परा में मानवीय सामर्थ्य-सीमा की वह चरम स्थिति है, जहाँ आकर साधक को उस परमतत्त्व के सहाज्य की आवश्यकता होती है और इसी 'शक्ति' के सहारे ही वह जीवन-संग्राम की भूमि से विजयी होकर लौटता है :

You might also like

Reviews

No Reviews found.