सीधे सामग्री पर जाएँ

हर ₹100 की खरीदारी पर 2 अंक पाएँ, 1 अंक = ₹1और जानें

Chandra Dev Yadav
लेखक

Chandra Dev Yadav

  • 2किताबें
  • 2फ़ॉलोअर
  • 1,253बार देखा गया
किताबें देखें शेयर करें
हिन्दी के सुप्रसिद्ध प्रगतिशील कवि–आलोचक चन्द्रदेव यादव का जन्म 1 अगस्त 1962 को गाजीपुर जिले के विक्रमपुर नामक गाँव में हुआ । सन् 1995 में उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया (केन्द्रीय विश्वविद्यालय), दिल्ली से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की । इस दौरान उन्होंने दो वर्षों तक ‘अफ्रीका’ जर्नल के हिन्दी संस्करण का संपादन किया । बाद में वे ‘समकालीन सोच’ ( नित्यानंद तिवारी विशेषांक ) के भी संपादक रहे । उन्होंने यूजीसी के लिए एम. ए. और शैक्षिक संचार संकाय (CEC) के लिए बी.ए. स्तर के डेढ़ दर्जन ई–पाठ का लेखन और उनकी ऑडियो–विजुअल रिकॉर्डिंग हेतु ऐंकरिंग की ।
1993 से अनेक मौलिक ग्रंथों की रचना और सम्पादन । प्रौढ़ साक्षरों के लिए कहानियों के अलावा जनजागरूकतापरक नुक्कड़ नाटकों की भी रचना की ।
प्रमुख कृतियाँ :
आलोचना : आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी की आलोचना–दृष्टि, छायावाद के आलोचक, हिन्दी के आरंभिक उपन्यासों की भाषा, लोक समाज और संस्कृति, विद्यापति : समय से संवाद, छायावादी आलोचना ।
पत्रकारिता : हिन्दी पत्रकारिता : स्वरूप और संरचना, शब्द–बोध ।
कविता : देस–राग, गाँवनामा, पिता का शोकगीत ।
सम्पादन : अब्दुल बिस्मिल्लाह का कथा–साहित्य, भारतीय मुसलमान : सामाजिक और आर्थिक विकास की समस्याएं, मध्यकालीन कविता ।
पुरस्कार : वर्ष 2011 में अखिल भारतीय भोजपुरी परिषद्, लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा ‘भोजपुरी भास्कर सम्मान’ ।
सम्प्रति : प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, हिन्दी विभाग, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नयी दिल्ली–110025
ई–मेल : cdsyadav@gmail.com

Chandra Dev Yadav की किताबें

₹280 से शुरू, हर किताब पर 20% छूट

किताब नहीं मिल रही?

किताब और लेखक का नाम बताइए, हम बताएँगे कि क्या हम उसे आपके लिए मँगवा सकते हैं।

हमारा पूरा सूची-पत्र

हमारी सभी किताबें एक सूची में। पुस्तकालयों, स्कूलों और पुस्तक विक्रेताओं के लिए उपयोगी।

हमसे बात करें