Editor: Raman Sinha
About Editor: Raman Sinha
रमण सिन्हा भारतीय भाषा केंद्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में अध्यापन। अब तक पाँच पुस्तकें हिन्दी में-अनुवाद और रचना का उत्तर-जीवन (वाणी प्रकाशन, 2002), रामचरितमानसःपाठःलीलाः चित्रः संगीत (राजकमल प्रकाशन, 2011), शमशेर का संसार (वाणी प्रकाशन, 2013), भारतीय कला सिनेमा की प्रस्थान-त्रयी (प्रकाशन विभाग, 2024), गांधी और कला तथा अन्य निबंध (राजकमल प्रकाशन, 2025) तथा दो पुस्तकें अंग्रेजी में-गांधी एंड आर्ट एण्ड अदर एसेज (नोशन प्रेस, 2024) और द आइडिया ऑफ हिन्दी एण्ड अदर एसेज (नोशन प्रेस, 2024) प्रकाशित। चन्द्रावती लखनपाल की दो पुस्तकें-मदर इंडिया का जवाब, स्त्रियों की स्थिति (अनन्य प्रकाशन, 2019) तथा उमा नेहरू की कुछ गद्य रचनाएं (अनन्य प्रकाशन, 2023) का सम्पादन। लू शुन की गद्य-कविता जंगली घास (राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, 2019) का सह-अनुवादक। हिन्दी से अँगरेज़ी और अँगरेज़ी से हिन्दी में कई कविताएँ, लेख, निबंध के अनुवाद पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित और पुस्तकाकार संगृहीत। संगीत, साहित्य, सिनेमा, चित्रकला पर दर्जनों लेख हिन्दी-अँगरेज़ी में प्रकाशित। पाकिस्तान, बुल्गारिया, पोलैंड, स्विट्जरलैंड, चीन, फ्रांस, इटली, जापान की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में अकादमिक शिरकत, आलेख की प्रस्तुति और प्रकाशन। थियरी ईस्ट एंड वेस्ट रूट्रांसलेशन इन इट्स डिफरेंट कांटेक्स्ट (ट्रांसलेशन, टेक्स्ट एंड थियरी, सेज पब्लिकेशन, लन्दनं 2002), पोयट्री इन रागाज और रागाज इन पोयट्री रूस्टडीज इन दी कांसेप्ट आफ पोयटिक कम्युनिकेशन (टेक्स्ट एंड ट्रेडीशन इन अर्ली मॉडर्न नार्थ इंडिया, आक्सफर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, 2018) तथा आइकोनोग्राफी आफ तुलसीदास (अर्ली मॉडर्न इंडियाः लिटरेचर एंड इमेजेज, टेक्स्ट एंड लेंगुएजेज (क्रासएशिया, हाइडेल्वर्ग, 2019) जैसे लेख विशेष चर्चित। कई पुस्तकें प्रकाशनाधीन ।
Books by the Author Editor: Raman Sinha
-
Mother India Ka Jawab
Rs. 125.00 -20% OFF Rs. 100 -
Striyon Ki Sthiti
Rs. 150.00 -20% OFF Rs. 120 -
Uma Nehru Ki Kuch Gadya Rachanyen
Rs. 250.00 -20% OFF Rs. 200 -
Hardevi Samagra
Rs. 400.00 -20% OFF Rs. 320