- New product
Ek Khwab Jaagti Aankho Ka
रख़्शंदा रूही की कहानियों में एक बात बहुत नुमायां तौर पर ज़ाहिर होती है जो उन्हें दूसरे कहानीकारों में जुदा कर देती है और उनकी कहानियां अलग किस्म की कहानियां बन जाती हैं। तजुर्बे और सच्चाई का संगम उनकी कहानियों का सबसे बड़ा सरमाया है। उनकी कहानियों में इंसानी रिश्तों का जो उलझा हुआ ताना बाना नज़र आता है वह जिंदगी की कई परतों को खोलता है। अच्छे कहानीकार की यह बडी पहचान है कि वह सीधे-साधे अल्फाज में बड़ी से बड़ी उलझन को बहुत साफ तरीके से सामने रख देता है। उनकी कहानियां पढ़ते हुए ये लगता है कि इनमें बनावट जैसी कोई चीज़ नहीं है। यही वजह है कि रूही की कहानियों को पढ़ने वालों की तादाद न सिर्फ बहुत बड़ी है बल्कि उनकी कहानियों पर बहुत से पाठक रियेक्ट करते हैं। मतलब ये है कि उनकी कहानियां दिल और दिमाग को छूने वाली कहानियां हैं।
You might also like
No Reviews found.