सीधे सामग्री पर जाएँ

हर ₹100 की खरीदारी पर 2 अंक पाएँ, 1 अंक = ₹1और जानें

Stri Vimarsh/स्त्री विमर्श

Hindi Kavya Ki Kalamayee Tarikayan

  • पेपरबैक, हार्डबैक
  • प्रकाशन वर्ष 2018
  • ISBN 978-93-87145-26-9
₹160 MRP ₹200 20% छूट

इस किताब पर आपकी बचत ₹40

संस्करण चुनें

स्टॉक में है, विक्रेता: नयी किताब प्रकाशन समूह

  • 3 अंक पाएँअगले ऑर्डर पर ₹3 की छूट
  • UPI, कार्ड या कैश ऑन डिलीवरीसुरक्षित भुगतान, जैसे चाहें
  • सीधे प्रकाशक सेमूल संस्करण, MRP से कम दाम पर
  • इस किताब के बारे में सवाल?WhatsApp पर पूछें
सदस्यों को ऑनलाइन ख़रीद पर 5% अतिरिक्त छूट। सदस्यता मुफ़्त।और जानें
पुस्तकालय या स्कूल के लिए 10 या ज़्यादा प्रतियाँ चाहिए?दाम पूछें

पाठक इन्हें अक्सर साथ में ख़रीदते हैं

इस किताब के ख़रीदारों की पसंद, एक क्लिक में कार्ट में

₹160₹200 यह किताब
₹156₹195
₹140₹175
सभी 3 किताबों का दाम

किताब के बारे में

नवजागरण के दौर की जिन रचनाकारों ने काव्य रचनाएँ कीं, उनके योगदान को आलोचकों द्वारा कभी खुले मन से स्वीकारा भी नहीं गया । रामाशंकर शुक्ल रसाल जिन्होंने कवयित्रियों के संग्रह की भूमिका लिखी, वे साहित्येतिहास में स्त्री रचनात्मकता की अवहेलना की बात स्वीकार करते हुए भी, उन्हें दोयम दर्जे की रचनाकार मानते हुए लिखते हैंµ‘‘बोध–वृत्ति साधारणतया स्त्रियों में उतने अच्छे रूप में नहीं मिलती जितनी वह पुरुषों में मिलती है–––इसलिए स्त्रियाँ भक्ति रचनाओं में ज्यादा रमती हैं अन्य विषयों की तरफ उतना आकर्षित नहीं होतीं’’–––गार्हस्थ्य सम्बन्धी विषयों में दक्षता प्राप्त करना स्त्रियों का एक परमोच्च कर्तव्य है ।’’ स्त्रियों को मर्यादा सम्बन्धी दिशा–निर्देश देने से आलोचक नहीं चूके, आज भी नहीं चूकते ऐसे में स्त्रियों की बोध–वृत्ति सीमित नहीं होगी तो क्या होगा ?सहज–स्वाभाविक मानवीय संवेदनाओं की अभिव्यक्ति की छूट उन्हें थी नहीं, शिक्षा और बाहरी समाज से संपर्क के अवसर या तो रुद्ध थे या थे तो बहुत कम । सामाजिक, पारिवारिक, सांस्कृतिक और निजी, ये चार तरह की सेंसरशिप उनपर हावी थी । ऐसे में वे या तो पुरुषों के पैटर्न पर समस्या–पूर्ति कर रही थीं, जिनमें बूंदी की चंद्रकला बाई, तोरन देवी सुकुल, रमा देवी, बुंदेला बाला की रचनाओं को देखा जा सकता है या Üाृंगार और नीतिपरक कविताओं की तर्ज पर लिखने वाली साईं , छत्रकुंवरी बाई जो कृष्णप्रेम की अभिव्यक्ति कर रही थीं । लेकिन ये किसी भी विषय पर लिखें, उनका लिखना अपने आप में ही, चली आ रही सामाजिक व्यवस्था में एक प्रकार का हस्तक्षेप है । स्त्रियाँ किस तरह चुपचाप तत्कालीन राजनीतिक परिवर्तनों को सुन–गुन रही थीं, इसके प्रमाण स्वरुप रानी गुणवती को देखा जा सकता है । ये वही रानी गुणवती थीं, जिनकी लिखी तीन पुस्तकों की चर्चा श्री रामनरेश त्रिपाठी ने ‘राजमाता दियरा जीवन चरित्र’ में की थी । सूपशास्त्र, वनिता बुद्धि विलास और भगिनी मिलन की रचना करने वाली गुणवती ने 11 जून 1922 को कस्तूरबा गाँधी को लिखे एक पत्र में यह छंद लिखा : सिन्धु तीर एक टिटहरी, तेहिको पहुंची पीर सो प्रन ठानी अगम अति, विचलत न मन धीर, तेहि प्रन राखन के लिए अड़ गए मुनि बीर, परम पिता को सुमिरि कै सोखेऊ जलधि गंभीर । इस छंद से रानीगुणवती के काव्य कौशल के साथ–साथ उनकी राजनैतिक सोच और पकड़ परिलक्षित होती है ।

पाठकों ने साथ में ये भी ख़रीदीं

इस किताब के ख़रीदारों ने ये किताबें भी चुनीं

पाठकों की समीक्षाएँ

किताब ख़रीदने वाले पाठकों की राय

–अभी कोई रेटिंग नहीं

यह किताब पढ़ी है? आपकी समीक्षा से दूसरे पाठकों को मदद मिलेगी।

समीक्षा लिखने के लिए लॉग इन करें
अभी कोई समीक्षा नहींHindi Kavya Ki Kalamayee Tarikayan पर अपनी राय लिखने वाले पहले पाठक बनें।

आपको ये भी पसंद आ सकती हैं

Vimarsh/विमर्श की और किताबें

पुस्तकालय, स्कूल या दुकान के लिए ख़रीद रहे हैं?

इस किताब के साथ और किताबें जोड़ें, प्रतियाँ लिखें और पूरी सूची भेजें। हम आपको थोक दाम बताएँगे।

कोई और किताब ढूँढ रहे हैं?

हमारा पूरा सूची-पत्र डाउनलोड करें, या जो किताब साइट पर न मिले, उसके लिए हमें लिखें।

इस किताब की ख़रीद से जुड़े सवाल

यह किताब किन संस्करणों में मिलती है?

पेपरबैक: ₹160 (MRP ₹200)। हार्डबैक: ₹337.50 (MRP ₹450)।

क्या कैश ऑन डिलीवरी (COD) की सुविधा है?

हाँ। चेकआउट पर कैश ऑन डिलीवरी चुनें, या UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से ऑनलाइन भुगतान करें।

मुझे कितने अंक मिलेंगे?

हर ₹100 की ख़रीद पर 2 अंक मिलते हैं। इस किताब के पेपरबैक संस्करण पर 3 अंक मिलेंगे, यानी अगले ऑर्डर पर ₹3 की छूट।

क्या सदस्यों को अलग से छूट मिलती है?

हाँ। सदस्यों को हर ऑनलाइन ऑर्डर पर 5% अतिरिक्त छूट मिलती है, और सदस्यता बिल्कुल मुफ़्त है। सदस्यता देखें।

Hindi Kavya Ki Kalamayee Tarikayanपेपरबैक
₹160₹200
कार्ट देखें
Hindi Kavya Ki Kalamayee Tarikayan - Editor: Gramia Srivastava - किताब का कवर इस किताब के बारे में पूछें