- New product
Subhadra Kumari Chauhan : Sampurna Kahaniya
सुभद्राकुमारी चौहान हिन्दी की एक महान कवयित्री हैं जो अपने भावभीने गीतों के लिए विख्यात हैं। सन् 1904 में उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद ज़िले के निहालपुर गाँव में उनका जन्म हुआ। सुभद्रा ने आरम्भ में वहीं क्राशवेट गर्ल्स स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। सन् 1919 में उन्होंने अपनी मिडिल स्कूल परीक्षा पास की। उसी साल खण्डवा के ठाकुर लक्ष्मण सिंह चौहान से सुभद्रा का विवाह सम्पन्न हो गया। वह विदा होकर जबलपुर आ गईं। सन् 1921 में वे 'असहयोग आन्दोलन' में सम्मिलित हो गईं। वह नागपुर में प्रथम सत्याग्रही नारी के रूप में बंदी बनाई गईं। सन् 1923 तथा 1942 में दो बार वह ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ बगावत करते हुए जेल भेजी गईं। दुर्भाग्यवश सुभद्रा 1948 में एक कार दुर्घटना में दिवंगत हो गईं। हिन्दी काव्य साहित्य की इस अपार क्षति की पूर्ति असम्भव है।
You might also like
No Reviews found.