सीधे सामग्री पर जाएँ

हर ₹100 की खरीदारी पर 2 अंक पाएँ, 1 अंक = ₹1और जानें

Alochana/आलोचना

Aadhunikta Aur Uttar-Aadhunikta

  • पेपरबैक, हार्डबैक
  • प्रकाशन वर्ष 2012
  • ISBN 978-93-81272-91-6
₹280 MRP ₹350 20% छूट

इस किताब पर आपकी बचत ₹70

संस्करण चुनें

स्टॉक में है, विक्रेता: नयी किताब प्रकाशन समूह

  • 6 अंक पाएँअगले ऑर्डर पर ₹6 की छूट
  • UPI, कार्ड या कैश ऑन डिलीवरीसुरक्षित भुगतान, जैसे चाहें
  • सीधे प्रकाशक सेमूल संस्करण, MRP से कम दाम पर
  • इस किताब के बारे में सवाल?WhatsApp पर पूछें
सदस्यों को ऑनलाइन ख़रीद पर 5% अतिरिक्त छूट। सदस्यता मुफ़्त।और जानें
पुस्तकालय या स्कूल के लिए 10 या ज़्यादा प्रतियाँ चाहिए?दाम पूछें

पाठक इन्हें अक्सर साथ में ख़रीदते हैं

इस किताब के ख़रीदारों की पसंद, एक क्लिक में कार्ट में

₹280₹350 यह किताब
₹262.50₹350
₹200₹250
सभी 3 किताबों का दाम

किताब के बारे में

उत्तर-आधुनिकता की सैद्धांतिकी में प्रथम तात्विक भाव है आधुनिकता का तिरस्कार अर्थात् जो कुछ आधुनिक समय में स्वीकार्य हो वह उत्तर-आधुनिक काल में संगत नहीं है। विमर्शकों ने कुछ बिन्दुओं की ओर संकेत किया जो आधुनिक काल में बेहद जरूरी थे और उस काल की बौद्धिक बहसों के केन्द्र में थे, मसलन धर्म, विज्ञान, मार्क्सवाद, समाजवाद, प्रजातन्त्र और फलश्रुति के रूप में जनस्वातन्त्र्य, व्यक्तिस्वातन्त्र्य वे बौद्धिक आधार न सिर्फ असंगत रह गये अपितु उनकी बुनियाद पर निर्मित वैचारिक प्रासाद अब मनुष्य की चिन्ता के केन्द्र में नहीं है। ये सब राज्यों के प्रशासनिक मामलों की तरह निस्तेज हो गए हैं। जैसा कि संज्ञा से ही स्पष्ट है, उत्तर-आधुनिकता आधुनिकता के उपरान्त का विचारावतरण है। वह आधुनिकता को संक्रमित कर आगे बढ़कर आधुनिकता की अवधारणा के मूल आधार अर्थात् परम्परा के अस्वीकार को भी अस्वीकृति में छोड़ आगे बढ़ जाता है। उत्तर-आधुनिकता आधुनिक युग की महान वैचारिक स्थापनाओं को भी संदेह की दृष्टि से देखती है, जैसा कि खुद आधुनिकता के साथ घटित हुआ क्योंकि आधुनिकता ने भी महाकाव्यों, महान आदर्शों जैसी धारणाओं को आधुनिक जीवन में असंगत करार किया। हिन्दी में तो आधुनिकता लघु मानव की अवधारणा के समानान्तर विकसित हुई और उसका चिन्तन फलक परम्परा के महान लक्ष्यों से अलग निर्मित हुआ। आधुनिकता का विरोध जो भीतर से हुआ है, वह भी विचारधारा द्वारा हुआ है और आधुनिकता के बाहरी विरोध का प्रमुख पक्ष धर्म तथा धर्म व नैतिकता से जुड़ी पुरानी मान्यताओं के समर्थक भी बाहरी विरोध में सक्रिय रहे हैं। तथापि आधुनिकता का चतुर्दिक विरोध की कमान उस जन समाज के पास रही है, जिसे आधुनिक योजनाओं ने ऊपरी आजादी और आर्थिक परवशता प्रदान की थी। इसलिए यह कहना अधिक संगत है कि आधुनिकता अपने विरोध के कारक अपने साथ ही ले आयी थी क्योंकि औद्योगिक विस्तार ने श्रमिकों, उपभोक्ताओं और मालिकों के वर्गों में अपने-अपने ढंग से आधुनिकता का प्रतिरोध आरम्भ किया था। कालान्तर में उत्तर-आधुनिक हमलों के कारण आधुनिकता चुपचाप आधुनिक पिछड़ेपन के 'आर्कियालाजिकल' अवशेषों में परिवर्तित होने के लिए अभिशप्त है, किन्तु उत्तर-आधुनिक समय कदाचित आधुनिक समय से ज्यादा राजनैतिक कसाव में है और वह बन्धन भी इतना प्रबल है कि उत्तर-आधुनिक संस्थान चाहे जितनी स्वायत्तता, स्वतन्त्रता, निर्विघ्नता का दावा करे, वह अदृश्य राजनैतिक जबड़ों के बीच ज्यादा कसी हुई है। शायद इसी कारण उसमें ज्यादा हिंसा, ज्यादा आक्रामकता का भाव विकसित हुआ है। यदि हम उसे केवल व्यापार के वैश्विक चरित्र के प्रकरण से ही देखें तो वह बाजार को पकड़ने, अपनी गिरफ्त में लेने की आक्रामकता, जल्दबाजी और तात्कालिकता से लैस है।

पाठकों ने साथ में ये भी ख़रीदीं

इस किताब के ख़रीदारों ने ये किताबें भी चुनीं

पाठकों की समीक्षाएँ

किताब ख़रीदने वाले पाठकों की राय

–अभी कोई रेटिंग नहीं

यह किताब पढ़ी है? आपकी समीक्षा से दूसरे पाठकों को मदद मिलेगी।

समीक्षा लिखने के लिए लॉग इन करें
अभी कोई समीक्षा नहींAadhunikta Aur Uttar-Aadhunikta पर अपनी राय लिखने वाले पहले पाठक बनें।

आपको ये भी पसंद आ सकती हैं

Alochana/आलोचना की और किताबें

पुस्तकालय, स्कूल या दुकान के लिए ख़रीद रहे हैं?

इस किताब के साथ और किताबें जोड़ें, प्रतियाँ लिखें और पूरी सूची भेजें। हम आपको थोक दाम बताएँगे।

कोई और किताब ढूँढ रहे हैं?

हमारा पूरा सूची-पत्र डाउनलोड करें, या जो किताब साइट पर न मिले, उसके लिए हमें लिखें।

इस किताब की ख़रीद से जुड़े सवाल

यह किताब किन संस्करणों में मिलती है?

पेपरबैक: ₹280 (MRP ₹350)। हार्डबैक: ₹431.25 (MRP ₹575)।

क्या कैश ऑन डिलीवरी (COD) की सुविधा है?

हाँ। चेकआउट पर कैश ऑन डिलीवरी चुनें, या UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से ऑनलाइन भुगतान करें।

मुझे कितने अंक मिलेंगे?

हर ₹100 की ख़रीद पर 2 अंक मिलते हैं। इस किताब के पेपरबैक संस्करण पर 6 अंक मिलेंगे, यानी अगले ऑर्डर पर ₹6 की छूट।

क्या सदस्यों को अलग से छूट मिलती है?

हाँ। सदस्यों को हर ऑनलाइन ऑर्डर पर 5% अतिरिक्त छूट मिलती है, और सदस्यता बिल्कुल मुफ़्त है। सदस्यता देखें।

Aadhunikta Aur Uttar-Aadhuniktaपेपरबैक
₹280₹350
कार्ट देखें
Aadhunikta Aur Uttar-Aadhunikta - Ganga Prasad Vimal - किताब का कवर इस किताब के बारे में पूछें